advertisement

Menu - Indian Law, Computer, Facts, Festival, Pauranik kathayen, Panchtantra kahaniyan,  Health care

500 Biology questions in hindi {Part -02}

Biology questions in hindi
For All Competitive Exams 
जीवविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

Biology questions in hindi {Part -2}

Biology questions in hindi (51 to 75)

51 पौधों मे जल का परिवहन जाइलम या दारू ऊतक द्वारा होता है।

52 फ्लोएम ऊतक का प्रमुख कार्य पौधों के हरे भागों मे निर्मित भोज्य पदार्थों को दूसरे भागों मे वितरित करना होता है।

53 पादपों मे विभाज्योतक ऊतक की उपस्थिति के कारण ही वृद्धि की क्रिया निरंतर उनके जीवन भर होती रहती है,पौधों मे वृद्धि केवल कुछ निश्चित वृद्धि केंद्रों पर होती है, जो प्राय: मूल शीर्ष (जड का अग्र सिरा) तथा प्ररोह शीर्ष (तने या शाखाओं के अगले सिरे) पर होती है |

54 फ्लोएम ऊतक का प्रमुख कार्य पौधों के हरे भाग मे निर्मित भोज्य पदार्थ को दूसरे भागों मे वितरण करना होता है।

55 शरीर की समस्त ऐच्छिक तथा अनैच्छिक पेशियों का निर्माण पेशी ऊतकों से होता है | हृदय, फेफडे, आमाशय, आतें, वृक्क आदि का निर्माण भी पेशी ऊतकों से होता है |

56 तंत्रिका ऊतक ऐसी विशेष कोशिकाओं से बनते हैं जो शरीर में संवेदनों को अंगों से मस्तिष्क तक तथा मस्तिष्क से अंगों तक ले जाने का कार्य करती हैं |

57 अस्थि एक सुदृढ सन्योजी ऊतक है |

58 हृदय पेशियां अरेखित पेशियां हैं एवं अनैच्छिक हैं |

59 रेखित पेशियों का कार्य ऐच्छिक पेशियों का संचालन करना होता है |

60 संदेश संवहन की मूल इकाई तंत्रिका कोशिका है।

61 शैवाल प्राय: पर्णहरित युक्त, संवहन ऊतक रहित, आत्मपोषी होते हैं |

62 जड पौधों का अवरोही भाग है, जो मुलांकुर से विकसित होता है |

63 पुष्प पौधों का जनन अंग होता है |

64 पत्ती हरे रंग की होती है, इसका मुख्य कार्य प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोजन बनाना होता है |

65 प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाई आक्साइड, पानी, क्लोरोफिल एवं सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है |

66 स्थलीय पौधे वायुमण्डल से कार्बन डाई आक्साइड लेते हैं, जबकि जलीय पौधे जल में घुली कार्बन डाई आक्साइड लेते हैं।

67 पत्ती की कोशिकाओं मे जल शिरा से परासरण द्वारा एवं कार्बन डाई आक्साइड वायु मण्डल से विसरण द्वारा जाता है

68 प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक जल पौधों की जडों के द्वारा अवशोषित किया जाता है, एवं प्रकाश संश्लेषण के दौरान निकलने वाला आक्सीजन इसी जल के अपघटन से प्राप्त होता है |

69 क्लोरोफिल पत्तियों मे हरे रंग का वर्णक है, इसके 4 घटक हैं- क्लोरोफिल ए एवं बी, कैरोटीन तथा जैंथोफिल | इसमे क्लोरोफिल ए एवं बी हरे रंग का होता है और ऊर्जा का स्थानांतरण करता है | यह प्रकाश संश्लेषण का केंद्र होता है ।

70 क्लोरोफिल के केंद्र में एक मैग्निशियम का परमाणु होता है |

71 क्लोरोफिल प्रकाश से बैगनी, नीला तथा लाल रंग को ग्रहण करता है |

72 प्रकाश संश्लेषण की दर लाल रंग के प्रकाश मे सबसे अधिक एवं बैगनी रंग के प्रकाश में सबसे कम होता है |

73 प्रकाश संश्लेषण की क्रिया एक उपचयन एवं अपचयन की अभिक्रिया है | इसमें जल का उपचयन आक्सीजन के बनने में तथा कार्बन डाई आक्साइड का अपचयन ग्लूकोज के निर्माण में होता है |

74 आक्सिंस नामक पादप हार्मोन पौधों की वृद्धि को नियंत्रित करने वाला हार्मोन है | यह फसलों को गिरने से बचाता है |

75 जिबरेलिंस नामक हार्मोन के छिडकाव द्वारा वृहद आकार के फल एवं फूलों का उत्पादन किया जाता है |

Biology questions in hindi (76 to 100)

76 एथिलीन एक ऐसा हार्मोन है, जो गैसीय रूप में पाया जाता है | यह फलों को पकाने में सहायता करता है |

77 फ्लोरिजेंस नामक हार्मोन पत्ती में बनते हैं, लेकिन फूलों के खिलने मे मदद करता है | इसलिए इसे फूल खिलाने वाला हार्मोन कहते हैं |

78 संसार मे सबसे लम्बा वृक्ष सिकोया है, यह एक नग्न बिजीय है | इसे कोस्ट रेड वुड आफ कैलिफोर्निया भी कहते हैं |

79 सबसे बडा फल लोडोसिन है, इसे डबल कोकोनट भी कहते हैं | यह केरल मे पाया जाता है |

80 सबसे छोटे गुणसूत्र शैवाल में एवं सबसे लम्बे ट्राइलियम में होते हैं |

81 काफी मे कैपीन पाया जाता है |

82 अफीम पोपी के पौधे से प्राप्त की जाती है इसमें मोपीन होती है |

83 हिरोइन अफीम पोस्ता से प्राप्त की जाती है |

84 लौंग फूल की कली से प्राप्त की जाती है |

85 धान में खैरा रोग जस्ता की कमी से होता है |

86 अफीम से हिरोइन, मारफीन एवं स्मैक प्राप्त किये जाते हैं।

87 तम्बाकू में पाया जाने वाला उत्तेजक पदार्थ निकोटीन है |

88 निद्राकारक दवा बार्बीट्यूरेट्स है |

89 आस्ट्रिया के वैज्ञानिक ‘ग्रेगर जोहन मेंडल’ को आनुवंशिकी का पिता कहा जाता है |

90 आनुवंशिकी सम्बंधी प्रयोग के लिए मेंडल ने मटर के पौधे का चुनाव किया था |

91 जीन आनुवांशिकता की इकाई है तथा इन्ही के द्वारा मातृ-कोशिका से युग्मकों के द्वारा संतानों में आनुवंशिक लक्षणों का स्थानांतरण होता है |

92 मनुष्य में गुण सूत्रों की संख्या 46 होती है | निषेचन के समय यदि अण्डाणु X गुण सूत्र वाले शुक्राणु से मिलता है तो युग्मनज में 23 वीं जोडी XX होगी और इससे बनने वाली संतान लडकी होगी |

93 इसके विपरीत किसी अण्डाणु से Y गुण सूत्र वाला शुक्राणु निषेचित होगा तो, 23 वीं जोडी XY गुण सूत्र वाला युग्मनज बनेगा तथा संतान लडका होगा |

94 नर में X एवं Y लिंग गुणसूत्र तथा मादा में दो X लिंग गुणसूत्र पाये जाते हैं | अत: पुरूष का गुणसूत्र संतान में लिंग निर्धारण के लिए उत्तरदायी होता है |

95 गुणसूत्र का निर्माण डी.एन.ए. तथा प्रोटीन से होता है |

96 उत्परिवर्तन का कारण जीन परिवर्तन होता है |

97 जाति एवं गुणसूत्रों की संख्या : मटर-14, मेंढक-26, चूहा-40, मनुष्य-46, चिम्पाजी-48 |

98 हीमोफीलिया : यह एक वंशानुगत रोग है, इस रोग से पीडित व्यक्ति में रक्त के जमने या थक्का बनने की क्षमता समाप्त हो जाती है |

99 वर्णांधता : यह एक आनुवांशिक रोग है | इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति लाल एवं हरे रंग में भेद नहीं कर सकता है | यह लिंग सहलग्न रोग है | इसका जीन X गुणसूत्र पर होता है |

100 वर्णांध पुरूष के X गुणसूत्र पर वर्णांधता का जीन होता है | यह जीन पिता से पुत्री में और पुत्री से बेटे में वंशागत होता है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ