advertisement

Menu - Indian Law, Computer, Facts, Festival, Pauranik kathayen, Panchtantra kahaniyan,  Health care

YouTube se videos download karne ke 2 tarike

YouTube se videos download karne ka tarika | how to video download for youtube in hindi

आज हम आपको इस पोस्ट में YouTube से video download करने के 2 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिससे कि आप YouTube से अपनी पंसद का गाना, मूवी आदि सभी को सिर्फ एक ही click मे download कर सकते है 
इस तरीके से आप यूट्यूब से कोई भी वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले हम बात करते हैं तरीका नम्बर 1 की इस तरके मे हम आपको बिना किसी software के video download कैसे करते है? के बारे में बताएंगे। 

वैसे जो तरीका नंबर 1 हम बताने जा रहे हैं वह सिर्फ लैपटॉप या कंप्यूटर पर ही नहीं मोबाइल पर भी कार्य करता है  यदि आप इसे अपने मोबाइल  में  यूज़ करना चाहते हैं तो मोबाइल को पहले टेक्सटॉप मोड में  लगा ले  और फिर  नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।
चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में-

 बिना software के YouTube से विडिओ download कैसे करें (तरीका न. 1)

 
Step - 1
सबसे पहले आप अपने mobile के chrome या किसी भी browser में  Youtube ओपन कर लीजिए और फिर आप जिस वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं उसे सर्च करके Play करें।


how to video download for youtube in hindi

ध्यान रखें कि आपको यह वीडियो गूगल क्रोम पर या किसी अन्य ब्राउज़र पर ही चलानी है ऐसा ना हो कि यह वीडियो प्ले करते समय यूट्यूब पर रीडायरेक्ट हो जाए ऐसा नहीं करना है। नहीं तो यह तरीका कार्य नहीं करेगा। 
वीडियो को यूट्यूब पर रीडायरेक्ट होने से बचाने के लिए आप अपने ब्राउज़र को डेक्सटॉप मोड में ही चलाएं, जिससे कि यह वीडियो यूट्यूब पर रीडायरेक्ट नहीं हो पाएगी।

Step - 2
youtube में video play करने के बाद अब जो Video की link है वो browser की search बार में दिखाई देगी, जोकि निचे दिखाए गए चित्र के अनुसार होगी।

बिना software के YouTube से विडिओ download कैसे करें (तरीका न. 1)


माना उदाहरण के तौर पर वह लिंक कुछ इस प्रकार हो सकती है। https://www.youtu.be/LuLMnX_2whg

अब आपको इस लिंक के शुरू में जो "https://www."  है उसको डिलीट करना है।
अब यह लिंक कुछ इस प्रकार दिखाई देगी।
youtu.be/LuLMnX_2whg

अब आपको इस लिंक के शुरू में "ss" लिखना है, अब आपको यह लिंक कुछ इस प्रकार दिखाई देगी।
ssyoutu.be/LuLMnX_2whg
अब आपको यही लिंक सर्च करनी है।                         

Step - 3                                       
लिंक को search करते ही अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे वीडियो डाउनलोडिंग की लिंक दी होगी, जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

YouTube se videos download karne ka tarika

अब आप जिस क्वालिटी में वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें  और उसके बाद वीडियो डाउनलोड होनी स्टार्ट हो जाएगी।

इस प्रकार आप बिना किसी सॉफ्टवेयर के यूट्यूब से कोई भी वीडियो डाउनलोड बहुत ही आसान तरीके से कर सकते हैं तो चलिए अब बात करते हैं तरीका नंबर 2 की, जिसमें कि आप अन्य सॉफ्टवेयर की मदद से यूट्यूब वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

software की मदद से YouTube से विडिओ download कैसे करें (तरीका न. 2)

इस तरीके से आप किसी भी सॉफ्टवेयर की मदद से यूट्यूब वीडियो डाउनलोड डायरेक्ट कर सकते हैं इस वीडियो में हम आपको एक बहुत ही अच्छे सॉफ्टवेयर के बारे में बताएंगे जो कि बहुत अच्छे तरीके से वीडियो को MP3 ओर MP4 या फिर एचडी में डाउनलोड करता है।

इस सॉफ्टवेयर का नाम है स्नैपट्यूब यह एक फ्री सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से आप यूट्यूब से डायरेक्ट वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं इस तरीके को जानने के लिए आपको step to step इस पोस्ट में बताया गया है।

step -1
यदि आप एंड्राइड मोबाइल यूज करते हैं तो सबसे पहले आपको यह सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लेना है इसके लिए मैंने download link नीचे दी है आपको यह सॉफ्टवेयर प्ले स्टोर पर भी नहीं मिलेगा। इसलिए आप इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।
snaptube download link : click kare

step -2
अब आपको जो भी विडिओ download करनी है उसे जाकर youtube पर search करना है। और विडिओ को Play करना है। 

step -3 
video को play करने के बाद YouTube मे नीचे share का option आ रहा होगा उस पर आपको क्लिक करना है और इस वीडियो को स्नैपट्यूब में शेयर करना है।
वीडियो को स्नैपट्यूब में शेयर करने के बाद कुछ इस प्रकार दिखाई देगा जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

software की मदद से YouTube से विडिओ download कैसे करें (तरीका न. 2)

step -4
अब आपके सामने MP3 और वीडियो की लिंक आ जाएगी आप जिस भी फॉर्मेट में वीडियो या MP3 डाउनलोड करना चाहते हैं  उस पर क्लिक कर दें।  उसके बाद आप की video/mp3  डाउनलोड होनी स्टार्ट हो जाएगी।
इस तरह आप सॉफ्टवेयर की मदद से यूट्यूब वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो हमें कमेंट करके बताएं कि आपको इनमें से कौन सा तरीका आपको सबसे अच्छा लगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ