advertisement

Menu - Indian Law, Computer, Facts, Festival, Pauranik kathayen, Panchtantra kahaniyan,  Health care

500 Biology questions in hindi {Part -01}

1 to 50 Biology questions in hindi
For All Competitive Exams 

जीव विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

Biology questions in hindi

Biology questions in hindi (1 to 25)

1 प्रसिद्ध ग्रीक दार्शनिक अरस्तु को जीव विज्ञान एवं जंतु विज्ञान का जनक कहा जाता है |

2 वनस्पति विज्ञान का जनक थियोफ्रेस्टस को कहा जाता है |

3 चिकित्सा विज्ञान का जनक हिप्पोक्रेटस को कहते हैं |

4 कैरोलस लीनियस को वर्गीकी का जनक कहा जाता है | इन्होने ने जीवों की द्विनाम पद्धति को प्रचलित किया | इस पद्धति के अनुसार प्रत्येक जीवधारी का नाम लैटिल भाषा के दो शब्दों से मिलकर बनता है, पहला शब्द वंश नाम तथा दूसरा शब्द जाति का कहलाता है | उदाहरण :
मनुष्य – Homo Sapiens
मेंढक – Rana Tigrina
आम – Mangifera Indica
सरसो – Brassica Campestris

5 लैमार्क द्वारा प्रस्तुत वर्गीकरण मे जीवों को केवल दो जगतों जंतु जगत एवं पादप जगत में विभाजित किया गया |

6 संघ प्रोटोजोआ के जंतु सबसे सरल होते हैं, और इसे सृष्टि के प्रथम जंतु मानते हैं | इसका शरीर एक कोशकीय होता है

7 अमीबा एक अनिश्चित आकार वाला सूक्ष्म अकोशकीय प्राणी है |

8 फीता कृमि या टीनिया मनुष्य की आंत मे पाया जाने वाला एक रोग जनक परजीवि है |

9 केंचुआ एवं जोंक द्विलिंगी जंतु हैं |

10 जंतुओं का सबसे बडा संघ ‘संघ आर्थोपोडा’ है |

11 घोंघा, सीप, आदि का खोल कैल्शियम कार्बोनेट का बना होता है |

12 घोंघा, आक्टोपस आदि के रक्त में हीमोग्लोविन अनुपस्थित होने के कारण रक्त रंगहीन होता है |

13 सीपिया जैसे कुछ जंतु में हीमोसायनिन के कारण रक्त का रंग नीला होता है |

14 आक्टोपस को शैतानी मछली के नाम से जाना जाता है |

15 अमीबा प्रोटोजोआ संघ का जंतु है |

16 पेचिश नामक रोग एण्ट अमीबा द्वारा फैलता है |

17 हिप्पोकैम्पस को समुंद्री घोडा भी कहते हैं |

18 समुंद्री घोडा मत्स्य वर्ग का जंतु है |

19 मेंढक उभयचर है क्योंकि यह जल-स्थल चर जंतु है |

20 मेंढक त्वचा से स्वसन करने वाला प्राणी है |

21 जंतुओं के विकास का सही क्रम: मत्स्य-उभयचर-सरीसृप एवं पक्षी है |

22 मानव यूथीरिया उपवर्ग का प्राणी है |

23 कोशिका की खोज राबर्ट हुक ने की |

24 राबर्ट ब्राउन ने कोशिका में केंद्रक की खोज की |

25 कोशिका जीव की सबसे छोटी कार्यात्मक एवं संरचनात्मक इकाई होती है |

Biology questions in hindi (26 to 50)

26 सबसे लम्बी कोशिका तंत्रिका तंत्र की कोशिका है |

27 सबसे बडी कोशिका शुतुर्मुर्ग के अण्डे की कोशिका है |


28 कोशिका भित्ती केवल पादप कोशिका में पाया जाता है | यह सेलुलोज का बना होता है | यह कोशिका को निश्चित आकृति एवं आकार बनाए रखने में सहायक होता है |

29 ऊर्जा युक्त कार्बनिक पदार्थों का आक्सीकरण माइटोकाण्ड्रिया मे होता है, जिसमे काफी मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती है, इस लिए माइटोकाण्ड्रिया को कोशिका का शक्ति केंद्र कहते हैं |

30 रिक्तिका में एंथोसायनिन जैसे पदार्थ होते हैं जिसके कारण फूलों का रंग लाल, नीला, पीला आदि होता है ।

31 माइटोकाण्ड्रिया कोशिका के अंदर होने वाले आक्सी श्वसन का केंद्र है | यहां मुख्यत: कार्बोहाइड्रेट तथा वसा के आक्सीकरण द्वारा ऊर्जा उत्पन्न होती है | इसी कारण इसे कोशिका का ऊर्जा गृह कहते हैं |

32 हरित लवक: यह हरे रंग का होता है क्योंकि इसके अंदर एक हरे रंग का पदार्थ पर्णहरित होता है जिसे क्लोरोफिल भी कहते हैं |इसकी सहायता से पौधा प्रकाश संश्लेषण करता है और भोजन बनाता है | इसलिए हरित लवक को पादप कोशिका की रसोई कहते हैं |

33 पत्तियों का रंग पीला उसमें कैरोटिन के निर्माण होने के कारण होता है |

34 अवर्णी लवक: यह रंगहीन लवक है | यह पौधै के उन भागों की कोशिकाओं में पाया जाता है जो सूर्य के प्रकाश से वंचित हैं | जैसे : जडों, भूमिगत तनों आदि में |यह भोज्य पदार्थों को संग्रह करने वाला लवक है |

35 वर्णी लवक: ये रंगीन लवक होते हैं | जो प्राय: लाल, पीले एवं नारंगी रंग के होते हैं | ये पौधै के रंगीन भाग जैसे पुष्प आदि में पाये जाते हैं | वर्णी लवक के उदाहरण :टमाटर मे लाइकोपेन, गाजर मे कैरोटीन, चुकंदर मे विटानीन |

36 हरे टमाटर व मिर्चा पकने पर लाल हो जाते हैं, ऐसा क्लोरोप्लास्ट का क्रोमोप्लास्ट में परिवर्तन होने के कारण होता है |

37 आलू का जो भाग मिट्टी की सतह पर होता है वह हरा हो जाता है, क्योंकि आलू मे उपस्थित ल्युकोप्लास्ट क्लोरोप्लास्ट मे परिवर्तित हो जाता है |

38 क्लोरोप्लास्ट लवक केवल प्रकाश संश्लेषी पौधों में पाया जाता है |
पर्णहरिम की परतें सूर्य के प्रकाश को अवशोषित कर इस ऊर्जा का उपयोग जल के अणुओं को तोड कर उनसे हाइड्रोजन एवं आक्सीजन अलग –अलग करने में किया जाता है |
जल से प्राप्त हाइड्रोजन ही कार्बन डाई आक्साइड के साथ मिल कर भोजन बनाने का कार्य करती है |

39 प्रत्येक जाति के जीवधारियों मे सभी कोशिकाओं के केंद्रक में गुणसूत्र की संख्या निश्चित होती है |
उदाहरण : मानव में 23 जोडा, चिम्पाजी मे 24 जोडा, तथा बंदर में 21 जोडा |

40 DNA सभी आनुवांशिक क्रियाओं का संचालन करता है | जीन इसकी इकाई है |
यह प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करता है |
यह मुख्यत: केंद्रक में पाया जाता है |

41 DNA से RNA का संश्लेषण होता है | यह केंद्रक एवं कोशिका द्रव्य दोनों मे पाया जाता है |

42 RNA आनुवांशिक सूचना वाहक है |

43 DNA कोशिकाओं की समस्त जैविक क्रियाओं को नियंत्रित करता है |

44 RNA का मुख्य कार्य प्रोटीन का संश्लेषण करना होता है |

45 कोशिका का ईंधन कार्बोहाइड्रेड (ग्लूकोज) को कहते हैं |

46 माइटोकांड्रिया मे ऊर्जा ए.टी.पी. के रूप मे बनती है |

47 गुण सूत्र की रचना डी.एन.ए. तथा प्रोटीन से होती है |

48 प्रत्येक जीवधारी की सूक्ष्मतम् इकाई कोशिका है |

49 जीवद्रव्य की रचना जल , अकार्बनिक तथा कार्बनिक पदार्थों द्वारा होती है |

50 माइटोकांड्रिया का सम्बंध श्वसन से होता है |

Next...
Biology most important questions 
Part - 02 
जीवविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ