advertisement

Menu - Indian Law, Computer, Facts, Festival, Pauranik kathayen, Panchtantra kahaniyan,  Health care

hair colour tips in hindi | घर पर करें हेयर कलर

 hair colour tips in hindi

hair colour tips in hindi | घर पर करें हेयर कलर


सबसे अच्छा हेयर कलर कौन सा है?

L'Oreal Paris Excellence Crème Hair Color – लोरियल पेरिस एक्सीलेंस क्रेम हेयर कलर निस्संदेह, लोरियल विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कॉस्मेटिक ब्रांडों में से एक है। इसमें हेयर डाई की एक बड़ी रेंज है जिसमें एक्सीलेंस क्रेम हेयर कलर शामिल है।


परमानेंट कलर कितने समय तक रहता है? 

परमानेंट हेयर कलर अनिश्चित समय तक रहता है क्योंकि यह बालों के कलर स्ट्रक्चर को स्थाई रूप से बदल देता है।


हेयर कलर बनाने का तरीका

आंवला पाउडर और नारियल तेल से हेयर कलर बनाने के लिए दोनों को मिक्स करके मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को हल्का गुनगुना करने के लिए गैस पर रखें। उसके बाद इस मिश्रण को बालों पर 8 से 10 घंटे के लिए लगा कर छोड़ दें। फिर बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें।


सफेद बालों के लिए सबसे अच्छा natural colour कौन सा है?

गार्नियर कलर नैचुरल सफेद बालों की कवरेज में मदद करता है और रंग की प्राकृतिक समृद्धि को बढ़ाता है। गार्नियर कलर नेचुरल एक क्रीम हेयर कलर है जो अमोनिया से मुक्त है।


क्या बालो में डाई करना सही है?

बालों को डाई करना एक आम बात है, यह बालों के शाफ्ट को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे यह नाजुक हो जाता है और टूटने का खतरा बढ़ जाता है । अधिकांश स्थायी हेयर डाई बालों को रंगने के लिए अमोनिया, हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पी-फेनिलिडेनमाइन (पीपीडी) के संयोजन का उपयोग करते हैं।


बिना डाई बाल काले करने के 5 तरीके- Ways To Make Hair Black Naturally Without Dye


● आंवला से करें बाल काले

सफेद बालों को काला करने के लिए आप आंवला को एक हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप साबुत आंवला कुचकर या रस का प्रयोग कर सकते हैं। आप आंवला या आंवला के रस को किसी भी हेयर ऑयल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसे बालों में लगा सकते हैं, इससे बहुत फायदा मिलेगा।


● प्याज के रस से करें बाल काले

प्याज रस बालों की की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। यह सफेद बालों को काला करने में भी लाभकारी है। आप सीधे तौर पर बालों में प्याज का रस लगा सकते हैं या फिर सरसों या नारियल तेल आदि में मिलाकर भी इसका प्रयोग कर सकते है। तेल को थोड़ा गर्म कर लें और इसमें नींबू या आंवला भी मिलाएं। इससे तेजी से बाल काले होंगे। सप्ताह में 2-3 बार बालों में 3-4 घंटे के लिए जरूर लगाएं, उसके बाद शैंपू से धो लें।


● अंडा लगाएं

प्रोटीन से भरपूर अंडा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप अंडे का हेयर मास्क बनाकर बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको सरसों, नारियल या जैतून के तेल में अंडे का सफेद भाग डालकर मिलाना है। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। आप इसे 20-25 मिनट, 4-5 घंटे या रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं।


● एलोवेरा और तेल लगाएं

आप नारियल, सरसों, अरंडी या जैतून के तेल में एलोवेरा मिलाकर, इस मिश्रण को बालों में अप्लाई कर सकते हैं। आप इसमें नींबू और आंवला का रस भी मिला सकते हैं, इससे सफेद बालों से जल्द छुटकारा मिलेगा। इसे भी 3-4 घंटो के लिए बालों में लगाएं और शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।


● सब्जियों का जूस पिएं

सुबह खाली पेट गाजर, चुकंदर, आंवला, नींबू आदि का साथ में जूस निकालकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह बालों को अंदर से काले, मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करेगा।


घर पर करें हेयर कलर


हेयर कलर के बॉक्स पर मॉडल की तस्वीर देखकर यह न सोचें कि आपके बालों का रंग भी बिल्कुल ऐसा ही हो जाएगा नया रंग लगाने के बाद आपके बालों का रंग कैसा आएगा, यह आपके बालों पर लगे हुए पुराने कलर और आपके बालों की गुणवत्ता पर भी निर्भर करेगा।


यदि आप हेयर कलर से प्राकृतिक परिणाम चाहती हैं, तो हेयर कलर का वो शेड चुनें, जो आपके बालों के प्राकृतिक रंग से एक-दो शेड कम या ज़्यादा हो यानी आपके बालों का रंग ब्राउन (भूरा) है तो आप ब्राउन कलर का ही डार्क या लाइट शेड चुनें।


बालों को यदि लाल रंग के किसी शेड से कलर करना चाहती हैं तो याद रखें कि यह रंग बहुत जल्दी बदरंग दिखने लगता है। इसकी देखभाल भी अधिक करनी पड़ती है रेड कलर में रंगे हुए बालों को स्पेशल कलर शैम्पू और कंडीशनर से ही धोएं।


यदि बाल लंबे हैं और आप उन्हें घर पर ही कलर कर रही हैं तो हेयर कलर के दो बॉक्स लेकर कलर करना शुरू करें। इससे यदि कलर बीच में ख़त्म हो जाए तो आप दूसरे बॉक्स का उपयोग कर सकेंगी।


हेयर कलर के दाग़ त्वचा पर न लगें इस बात का भी ख़ास ख़्याल रखें। इसके लिए रूई को बेबी ऑयल या नींबू के रस में डुबोकर उन जगहों पर लगाएं, जहां कलर लग गया हो। कलर आपकी त्वचा पर न लगे इसके लिए बालों में कलर करने से पहले हेयर लाइन के आस-पास और कानों के पीछे अधिक मात्रा में पेट्रोलियम जेली लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ